फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गौसपुर में महिला की मौत, हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-बागपत के पुराने कस्बे की रहने वाली युवती की पांच साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बागपत के पुराना कस्बे की रहने वाली तबस्सुम (25) की शादी पांच साल पहले गौसपुर गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद दोनों में कहासुनी होने लगी। शनिवार रात जहरीला पदर्थ निगलने के कारण महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे ससुराल पक्ष के लोग पिलाना सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, पिता अब्बासी ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। अब्बासी का कहना है कि उसकी बेटी को पहले गला घोंटकर मारने का प्रयास किया और फिर जहरीला पदार्थ पिला दिया। उन्होंने सिंघावली अहीर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह यादव का कहना है कि जांच के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें