फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाई, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 13 मार्च को सुबह अपने घर में बैठी थी। आरोप है कि गांव का युवक उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना ली। युवक ने महिला को शिकायत करने पर उसका वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। 19 मार्च को युवक अपने एक साथी के साथ मकान पर पहुंचा और उसके छेड़छाड़ कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर युवक राहुल व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें