फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। आदर्श मंडी शामली निवासी अनवर शुक्रवार की सुबह परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर बताया कि उसने 13 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी गांव सांकरौद निवासी एक युवक के साथ की थी। कुछ दिन से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को उसकी पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। अनवर का आरोप है की पति उसे छोड़ना चाहता था। वह उसका शारीरिक और मानसिक शोषण भी कर रहा था। उसने उसकी पिटाई की। उन्होंने पुत्री की हत्या करने की भी आशंका जाहिर की है। बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें