फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को बनाया बंधक, गला दबाकर मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। मलकपुर गांव में ससुराल वालों ने महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता का गला दबाकर उसे मारने की कोशिश भी की। किसी तरह वह बंधनमुक्त होकर मायके पहुंची। शुक्त्रस्वार को पीड़िता ने अपने परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंची और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खेड़ा इस्लामपुर की रहने वाली मीनाक्षी की शादी तीन साल पहले मलकपुर निवासी युवक से हुई थी। बताया कि वह आर्मी में है। शादी के कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीकठाक चलता रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल वालों ने पांच लाख दहेज के रूप में लाने के लिए कहा। मना करने पर मीनाक्षी के साथ ससुर, जेठ मारपीट करने लगे। आरोप है कि छुट्टी पर आए पति ने भी मारपीट की।
बृहस्पतिवार रात तीनों ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। किसी तरह मीनाक्षी बंधनमुक्त होकर वहां से निकली और इसकी शिकायत डायल 112 पर की, लेकिन नंबर नहीं मिला। वह मायके पहुंची और आपबीती बताई। जब मायके वाले मीनाक्षी के ससुराल पर शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। सीओ युवराज सिहं ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें