बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसका गला रस्सी से दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उसने पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति ट्रक में ईंटें भरने का काम करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह घर पर अकेली थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अपने साथी के साथ घर में घुस आया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रस्सी से गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। उसकी चीख सुनकर देवर व अन्य लोग आए तो आरोपी भाग गए। इस घटना की कोतवाली पर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।