फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महिला की मौत, हत्या के आरोप में हंगामा

Wed, 24 Jul 2024 03:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। महरमपुर गांव में सोनिया (25) को मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे हृदयाघात से मौत हो गई। वह बुढेड़ा अपनी ससुराल से मायके में आई हुई थी। ससुराल वालों को इस बारे में पता चला तो वहां पहुंचकर मायके वालों पर सोनिया की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

महरमपुर गांव की सोनिया की शादी तीन साल पहले बुढेड़ा गांव में हुई थी। सोनिया कई दिन से अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मायके में आई थी। उसकी मंगलवार सुबह हालत बिगड़ गई तो सोनिया को लेकर मायके वाले निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने फोन कर मृतका के ससुराल वालों को मौत होने की जानकारी दी।
सूचना मिलने पर महरमपुर गांव पहुंचे ससुराल वालों ने मायके वालों पर सोनिया की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया। जिसको लेकर महरमपुर गांव के श्मशान घाट में हंगामा हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराने का प्रयास किया। तभी वहां पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए। दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई और घंटों हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

बाद में गण्यमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। एएसपी एनपी सिंह के अनुसार हृदयाघात से महिला की मौत बताई जा रही है। कोतवाली आए ससुराल पक्ष के लोग बिना तहरीर दिए ही चले गए। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें