खेकड़ा में बुखार से दो दिन में चौथी मौत से नगरवासियों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बुधवार की सुबह खेकड़ा नगर में एक युवती की बुुुखार से मौत हो गई। पिछले दो दिन में नगर में बुखार से हुई इस चौथी मौत से लोगों में दहशत है।
बुधवार की सुबह नगर में एक 26 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवती को तीन दिन से बुखार आ रहा था। उसका एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उसका उपचार करा रहे थे। मंगलवार की रात्रि में उसकी तबीयत बिगड़ गई। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दिए बगैर ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, दो दिन के अंदर नगर में बुखार से यह चौथी मौत है। नगरवासियों ने स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में उचित कदम उठाने की मांग की है।