फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ा में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
मृतक महिला रूकैया का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पलड़ा में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

बागपत। पलड़ा गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। जिसमें पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके पक्ष ने थाने में हंगामा किया। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के भसाना गांव निवासी वसीम पुत्र खलेदीन ने बताया कि उसकी बहन रुकैया की शादी नौ साल पहले पलड़ा गांव निवासी मुबारिक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन से पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर मंगलवार की सुबह उसकी बहन रुकैया की फांसी लगाकर हत्या कर दी। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर मायके पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा किया और जल्द कार्रवाई की मांग की। इस मामले में थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें