फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ढिकौली मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत

Thu, 20 Jun 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप दो बाइकों की भिंड़त में लहचौड़ा गांव का सोनू शर्मा और उसकी पत्नी राधा उर्फ रश्मि (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां राधा की मौत हो गई। मृतका के पति की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




लहचौड़ा गांव का सोनू शर्मा अपनी पत्नी राधा के साथ मोदीनगर दवाई लेने के लिए जा रहा था। रटौल-ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ पर बने ब्लैक स्पॉट के समीप पहुंचा तो वह पंप पर तेल डलवाने के लिए मुड़ने लगा। तभी पांची की तरफ से आई बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें सोनू और उसकी पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां पहुंचे राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान राधा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राधा का एक बेटा है। उधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति देखी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें