फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भैंसा बुग्गी से गिरकर महिला की मौत

Fri, 07 Apr 2023 08:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। सुन्हैड़ा गांव में खेतों से चारा लाते समय भैंसा बुग्गी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने थाना पुलिस को घटना की सूचना देकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सुन्हैड़ा निवासी मुकेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी मां रती भैंसा बुग्गी में बैठकर खेत में जा रही थी। रास्ते में वह बुग्गी से गिरकर गंभीर घायल हो गई थी। उन्होंने मां को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की रात में ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना देकर शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सीओ प्रीता सिंह का कहना है कि मृतका महिला के पुत्र मुकेश ने थाने मेें दी तहरीर में कोई भी कानूनी कार्रवाई ना करने का आग्रह किया। घटना के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें