फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। चौसाना क्षेत्र के खेड़की रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर सुनीता (48) की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव अलीनगर निवासी सुनीता अपने पुत्र अमित के साथ शनिवार को लखनौती थाना गंगोह से अपने गांव लौट रही थी। उनका पुत्र अमित बाइक चला रहा था, जबकि देवर विनोद दूसरी बाइक पर सवार था। सामने से आ रही मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से सुनीता सड़क पर गिर गई। ट्रॉली का पिछला पहिया महिला के सिर के पर चढ़ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। महिला के पति की पूर्व में मौत हो चुकी है। उसके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें