फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। रटौल के जंगल में धान की सफाई करते समय पंखे की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

रटौल के रहने वाले सलीम की पत्नी सन्नो बृहस्पतिवार को रटौल-लहचौड़ा मार्ग पर किसान नूरू चौधरी के खेत में धान की सफाई करने गई थी। जहां ट्रैक्टर में पंखा लगाकर धान की सफाई की जा रही थी। सन्नो पंखे के सामने धान बरसाकर सफाई कर रही थी, तभी उसका दुपट्टा पंखे में फंस गया। जिससे उसकी गर्दन दब गई और मौके पर ही मौत हो गई। आसपास काम कर रहे किसान व मजदूर दौड़कर वहां आए और उसे निकाला। जानकारी होने पर उसके परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

उधर रटौल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला चांदीनगर थाना क्षेत्र का निकला। जिसके बाद चांदीनगर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी का कहना है कि धान सफाई करते समय पंखे की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें