फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। गांव डूंडाहैड़ा में पति से विवाद के चलते महिला ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
खेकड़ा निवासी एक युवती की करीब पांच वर्ष पूर्व डूंडाहेड़ा निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। कुछ दिन से घरेलू बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। दोनों के परिजनों ने विवाद को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। रविवार की सुबह महिला के खेकड़ा निवासी मायके वाले दोनों के पास पहुंचे और विवाद को समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिला ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। महिला शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। दोनों पक्ष समझौते में जुटे है। यदि तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें