फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला व बच्ची लापता, पुलिस कटा रही चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव की एक महिला व चार साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई। लहचौड़ा के प्रदीप शर्मा ने बताया उसकी चार साल की बेटी आंशिक का दिल्ली में इलाज चल रहा था। 23 सिंतबर को पत्नी कोमल शाम के समय पैसे लेकर अस्पताल के लिए गई थी। इसके बाद से न तो उसका फोन लग रहा है और न ही वह दोनों अस्पताल में है। उनका कोई सुराग नहीं लगा। प्रदीप का आरोप कि वह विगत पांच दिन से चांदीनगर थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उसने महिला व बच्ची को तलाश कराने की मांग की है। चांदीनगर थाना प्रभारी ने कहा इस बारे में उनको सूचना नहीं थी। अब यह मामला जानकारी में आया है और इसमें मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें