महिला ने लगाया तेजाब फेंकने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। शताब्दी नगर निवासी एक महिला ने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। उसने रविवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मधु खोखर शताब्दी नगर निवासी है। उसने कोतवाली में बताया कि कोरोना काल में पति का निधन हो गया था। इसके बाद बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी उस पर आ गई है। बताया कि पड़ोसी उनसे रंजिश रखता है। जिस कारण आए दिन बच्चों को परेशान करता है। घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इनके माध्यम से ही बेटी की वीडियो बनाता और वायरल करता है। विरोध करने पर उसने शनिवार को तेजाब फेंकने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।