फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असम के दंपती को डेढ़ लाख में बेचकर महिला फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती पहुंचा कोतवाली, दी तहरीर, घोर यातनाएं देने का आरोप
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। असम के रहने वाले पति-पत्नी को नगर में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि असम की रहने वाली एक अन्य महिला दोनों को बेचकर फरार हो गई। इसके बाद खरीदार ने उन्हें बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी। पीड़ित दंपती किसी तरह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शनिवार को कोतवाली पहुुंचे असम के गुवाहटी जिले के रहने वाले कीर्तिक और उसकी पत्नी दीपिका ने बताया कि उनके क्षेत्र की महिला उन्नति उन्हें काम दिलाने के बहाने दो माह पूर्व बड़ौत में लेकर आई थी। उसने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लेकर उसके यहां पर काम पर लगा दिया। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। वे दो महीने तक उक्त व्यक्ति के यहां पर काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने मजदूरी मांगते हुए घर जाने की बात कही, आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और घर में बंधक बनाकर रखा। वे किसी तरह चुंगल से छूटकर कोतवाली पहुुंचे हैं। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र भी कोतवाली में दिया है। उधर, इंस्पेक्टर जनक सिंह चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें