फोटो नंबर 01केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान की नित्य नियम पूजा की।
इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंड़प की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। धर्म सभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि मनुष्य को लाभ लालच का मार्ग छोड़कर भक्ति के मार्ग को अपनाकर भगवान की भक्ति करनी चाहिए। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। सभी को भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। भगवान की भक्ति के बिना मनुष्य का कल्याण संभव नहीं है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन, विकास जैन, मोहित जैन मौजूद रहे।