फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जेई का डेबिट कार्ड बदलकर तीस हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। न्यू कालोनी निवासी विद्युत निगम के सेवानिवृत्त जेई राजेश्वर सिंह तोमर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को राष्ट्र वंदना चौक पर केनरा बैंक के बाहर लगे एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने एटीएम से पहले दस हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह पांच हजार रुपये निकालने लगे तो चार-पांच युवक वहां पहुंचे। युवकों ने कहा कि रुपये निकालने के लिए मोबाइल नंबर मांग रहा है। वह अपना मोबाइल नंबर डालने लगे तो तभी उनका डेबिट कार्ड बदल दिया गया। रुपये नहीं निकलने पर वह बाहर चले आए। कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर मेसेज आया, जिसमें उनके खाते से पहले दस हजार के बाद तीन बार दस-दस हजार रुपये निकाले गए थे। वह बैंक पहुंचे, जहां बताया गया कि एटीएम से चार बार रुपये निकाले गए है, जबकि उन्होंने केवल एक बार रुपये निकाले थे। कोतवाली प्रभारी के अनुसार इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें