फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बोल बम के जयघोष के साथ शिवालयों की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहे कांवड़िये

Thu, 25 Jul 2024 05:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बोल बम, बम-बम के जयघोष के साथ शिवभक्तों ने शिवालयों की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे कांवड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाने की नेशनल हाईवे पर तैयारियां चल रही हैं, जो शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार व गंगोत्री से जल लेकर कांवड़िये आना शुरू हो गए हैं। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हाईवे, गांवों और शहर में आस्था और श्रद्धा की अविरल धारा लगातार बह रही है। चारों ओर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयघोष गुंजायमान हो रहे हैं। आने वाले दो दिन में हाईवों पर कांवड़िये ही दिखाई देंगे। हर तरफ बम-बम भोले की गूंज सुनाई देगी। कांवड़ियों की सेवा के लिए भक्तों ने भी शिविर लगाने की तैयारी कर ली है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे, बागपत-मेरठ मार्ग और पुरा महादेव मंदिर में शिविर लगाए जा रहे हैं और यह शिविर शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे। अभी दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब के कांवड़िये जिले से होकर गुजर रहे हैं और स्थानीय कांवड़ियों की संख्या दो तीन दिन में बढ़नी शुरू हो जाएगी।
-

माता-पिता के स्वस्थ रहने की कामना तो नौकरी के लिए कांवड़ ला रहे युवा
हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी निवासी अक्षय पांचवीं बार कांवड़ ला रहा है। वह हर बार अपने माता-पिता के स्वस्थ रहने और अपनी नौकरी लगने की मन्नत के साथ हरिद्वार से कांवड़ ला रहा है। वह भगवान शिव को जलाभिषेक कर माता-पिता को स्वस्थ रखने की कामना करता है और भगवान से नौकरी की भी मन्नत मांगी है। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी रोहन पहली बार माता-पिता की इच्छा पूरी करने के लिए हरिद्वार कांवड़ लेकर आया है। बताया कि माता-पिता ने हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए एक माह पहले कहा था और वह उनको मना नहीं कर सका। अपने बड़े भाई विशाल के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए चला गया था। माता-पिता की इच्छा को पूरा करना बच्चों का धर्म है और वह इस धर्म काे निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें