संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। नोएडा स्थित महर्षि लॉ कॉलेज में मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें हसनपुर मसूरी गांव स्थित जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। महाविद्यालय के सचिव परनीत मोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कॉलेज की ओर सहजभूषण, रतन लोहार व रीना टोकस ने भाग लिया। वहां कालेज की विजेता टीम में शामिल विद्यार्थियों को 1100-1100 रुपये के चेक, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनको कॉलेज पहुंचने पर डायरेक्टर नरेंद्र शर्मा ने भी सम्मानित किया।