फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की किसान विरोधी नीति का देंगे जवाब : राजेंद्र पंवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ग्राम ढिकाना में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यक्रम में किसानों ने सरकार की किसान विरोधी नीति का जवाब देने के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि सरकार के तानाशाही रवैये व नीतियों का जवाब देने का समय आ गया है। क्योंकि इस समय किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। ग्राम स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी। ग्राम अध्यक्ष के नेतृत्व में 10 सदस्य मनोनीत किये जाएंगे।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों को भूलकर दूसरे संगठनों ने अपनी जेब भरने का काम किया। किसानों के लिए आज तक कोई कार्य नहीं किया। मौके पर नरेशपाल, संजीव दांगी, सचिन कुमार, ओमप्रकाश, डॉ. शीशपाल सिंह, यशवीर सिंह, कपिल, सतबीर सिंह, स्वदेव सिंह, सेवाराम, सूबे सिंह, राजकुमार, गौतम पंवार, अमित, राहुल मलिक, विपिन, हरचंद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें