फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ से नहीं जाने देंगे सेवा का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए डॉक्टर मनोयोग से ड्यूटी पर हैं। बीमारी और परिवार की समस्याओं को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। जिले के कंट्रोल रूम में तैनात डॉ. केके रंजन पोलियो से ग्रस्त हैं, लेकिन वह लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए प्रयासरत हैं। कहते हैं कि जो भी कॉल मिल रही है, लोगों को समझाया जा रहा है। मगर, ऐसे ही वक्त में लोगों की सेवा का मौका कुछ ही लोगों को मिलता है। ईश्वर ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो वह इसे कैसे गंवा सकते हैं। बच्चे गाजियाबाद में रहते हैं। कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद घर जाना कम ही होता है। फोन से ही बच्चों व माता-पिता के बारे में जानकारी ले लेते हैं। वह 15 दिन में एक बार मुश्किल से घर जा पाते हैं। बच्चों और माता-पिता को देखने का मन करता है तो वीडियो कॉल कर लेते है। कहते हैं कि एक चिकित्सक का कार्य लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें