संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। घिटौरा गांव में यूपीसीडा द्वारा भूमि पर कब्जे के विरोध में भाकियू अंबावता का धरना आठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। जहां मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि किसानों की हक की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क भी किया।
धरने को संबोधित करते हुए मेरठ मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि महापंचायत में मेरठ जनपद से दो हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। मंडल महासचिव मंडल मनोज ने कहा कि गांव-गांव जाकर महापंचायत को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर गाजियाबाद जिलाध्यक्ष अमित कसाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर मुकेश सोलंकी, राष्ट्रीय महासचिव अंकित बैसला, मंडल उपाध्यक्ष पप्पी प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।