बड़ौत (बागपत)। नगर की पट्टी मेहर से दूसरे वर्ग के लोगों ने लोगों ने फल-सब्जी विक्रेता का अपहरण कर लिया। जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की कोशिश की। अपने मंसूबों में विफल होने पर आरोपी उसको कोताना रोड पर बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए। मामला अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हिंदू संगठनों ने भी कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।
सोनू पुत्र सनातन कश्यप पट्टी मेहर बड़ौत का रहने वाला है। उसकी सब्जी मंडी में फल-सब्जी की दुकान है। रविवार सुबह जब सोनू घर से सब्जी मंडी के लिए चला तो रास्ते से कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
सूचना पुलिस व सोनू के परिजनों को दी। पुलिस ने इधर-उधर युवक को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। लगभग सात घंटे बाद बेहोशी की हालत में सोनू कोताना रोड पर पड़ा मिला। उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सोनू के पिता सनातन ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं हिंदू संगठनों से सचिन वत्स, अंकित बड़ौली, मधुसूदन शास्त्री, अतुल जैन ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी होने पर आंदोलन शुरू करने की चेेतावनी दी। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जल्द ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोट...
- प्राथमिक जांच में रुपयों को लेकर लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों से बातचीत की जा रही है। जांच शुरू कर दी गई है। जांच में अपहरण करने का मामला पाया जाता है, आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - एनएस सिरोही, इंस्पेक्टर
बड़ौत में कोतवाली आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता- फोटो : BARAUT