बागपत। जिवाना और बालैनी टोल प्लाजा पर शनिवार से वाहनों का अधिक टोल देना होगा। हल्के वाहनों पर पांच रुपये अतिरिक्त और व्यावसायिक वाहनों पर पांच रुपये से 50 रुपये अधिक तक का अतिरिक्त टोल लगेगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुक्रवार को एक अप्रैल से लगने वाले टोल की लिस्ट जारी कर दी है। नई लिस्ट में जहां हल्के वाहनों पर पांच रुपये का शुल्क बढ़ाया गया है, वहीं व्यावसायिक व भारी वाहनों पर पांच से 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। एक माह में 50 एक तरफ यात्रा करने पर वाहनों को शुल्क में 33 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वाहनों पर भार से अधिक वजन होने पर दस गुना शुल्क वसूला जाएगा।
-एक अप्रैल से लगने वाला टोल
वाहन एक ओर से उसी दिन वापसी
कार 90 135
हल्के व्यवसायिक वाहन 145 220
बस व ट्रक 305 455
थ्री एक्सल व्यवसायिक वाहन 330 495
भारी व्यवसायिक वाहन 475 775
अधिक आकार के वाहन 580 870
-
31 मार्च तक लगने वाले टोल की सूची
वाहन एक ओर से उसी दिन वापसी
कार 85 130
हल्के व्यवसायिक वाहन 140 225
बस व ट्रक 290 435
थ्री एक्सल व्यवसायिक वाहन 315 475
भारी व्यवसायिक वाहन 451 680
अधिक आकार के वाहन 550 830
-