फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर डीआईओएस का घेराव करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली रोड चौराहे पर शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर के आवास पर शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताया। जितेंद्र तोमर ने कहा कि आज तक पिछले साल हुई पीईटी में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को मानदेय नहीं दिया। अब दूसरी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा जो 15 और 16 अक्तूबर में कराई जाएगी, उसकी ड्यूटी करने का फरमान विभाग ने जारी कर दिया है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया कि गत वर्ष हुई पीईटी में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला तो शिक्षक डीआईओएस का घेराव करेंगे। मौके पर राजेंद्र तोमर, सत्यपाल सिंह, राज सिंह, जसबीर, शिवकुमार, अनंगपाल, राजीव, केशोराम, भोपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें