फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ब्लेड से वार कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जिवाना गुलियान गांव निवासी अंजुम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी जिवाना गुलियान गांव निवासी निसार के साथ हुई थी। पति नशे का आदी है और कुछ भी काम नहीं करता है। वह उसे काम करने के लिए कहती है। इसी बात को लेकर उसने बृहस्पतिवार को ब्लेड से उसके हाथ और गर्दन पर वार किए। इससे वह घायल हो गई। उसने पड़ोसी के यहां पहुंच कर अपनी जान बचाई और मायके मतानत बुढ़सनी में इसकी सूचना दी। उसका पिता नफीस, मां शायरा बानो, भाई साबिर, फिरोज, प्रधान रामपाल सिंह जिवाना पहुंचे और उसे अपने साथ ले आए। उसने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने उसे सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें