बागपत। दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के केतीपुरा मोहल्ला निवासी शहजादी ने कोतवाली में बताया कि उसकी शादी कई साल पहले सरधना निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके एक बेटी हुई। तभी से ससुराल वाले दहेज में तीन लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर तीन नवंबर को पति व अन्य ससुराल वाले उसके लेकर केतीपुरा पहुंचे और मारपीट कर पति ने तीन तलाक दे दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि सरधना निवासी पति उमरदराज, शब्बे, बस्सी, गुलशन, नाजमीन समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।