फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और उसके साथियों पर पिटाई करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर की नालापार बस्ती निवासी शाहिद बस्ती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह क्षेत्र में ही परचून की दुकान करता है। कुछ दिन पूर्व उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था। पत्नी उसे छोड़कर लोनी जाकर रहने लगी थी। रविवार को वह चार युवकों के साथ कार से खेकड़ा पहुंची और उसकी पिटाई कराई। इसके बाद उसे कार में डाल कर ले जाने लगे। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए। इसके बाद आरोपी से उसे गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें