फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस को देखकर ट्रक दौड़ाया तो हाइट गेज से टकराकर चालक की मौत

Tue, 24 Sep 2024 05:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर हिंडन नदी के पास लगाए गए हाइट गेज से ट्रक टकराने से हरियाणा के भिवानी जिले के ऊन गांव के चालक राजसिंह की मौत हो गई। जबकि परिचालक घायल हो गया। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाकर मार्ग पर आवागमन सूचारु कराया।
विज्ञापन

चालक राजसिंह सोमवार सुबह ट्रक में गुजरात से लकड़ी भरकर सरधना लेकर जा रहा था। ट्रक में उसके साथ परिचालक तिलकराज निवासी रिवाड़ी खेड़ा जिला भिवानी हरियाणा था। जब वह बरनावा चौकी पर पहुंचे तो पुलिस कर्मियों ने उनको रोकने का प्रयास किया। मगर उसने ट्रक को रोकने की जगह दौड़ा लिया। जिससे हिंडन नदी पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहन रोकने को लगाए गए हाइट गेज से ट्रक टकरा गया। इससे चालक राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिचालक तिलकराज गंभीर रूप से घायल हाे गया। पुलिस ने वहां पहुंचकर ट्रक के अंदर से चालक को मृत अवस्था में बाहर निकाला और घायल परिचालक को सीएचसी बिनौली पर भर्ती कराया। सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। जबकि परिचालक का उपचार कराया गया।

दो घंटे लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान
ट्रक के हाइट गेज में टकरा जाने के बाद बड़ौत-मेरठ मार्ग पर तकरीबन दो घंटे जाम लगा रहा। लोगों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत के बाद मार्ग को आवागमन के लिए सूचारु कराया, तब जाकर लोगोें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



लोनिवि के अधिकारियों को हादसे का जिम्मेदार ठहरा रहे ग्रामीण
बरनावा में हिंडन नदी के पुल के पास लगे हाइट गेज के कारण हो रहे हादसों के लिए स्थानीय ग्रामीण व राहगीर लोनिवि के अधिकारियों को दोषी ठहरा रहे है। उनका कहना था कि पुल पर हाइट गेज लगे एक माह से अधिक बीत गया, लेकिन अब तक पुल बनने का कार्य शुरू भी नहीं हुआ। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने प्रदेश मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराया और वैकल्पिक पुल की मांग की। वैकल्पिक पुल की मांग को लेकर पूर्व फौजी सुभाष चंद कश्यप ने भी पुल पर धरना दिया। मगर फिर भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें