फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भर्ती के लिए एजेंसी ने किया इंकार तो शुरू नहीं हुआ लार्वा जांच अभियान

Wed, 21 Aug 2024 03:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर क्षेत्रों में लार्वा जांच का अभियान शुरु नहीं हो सका है। ब्रीडर चेकर की भर्ती के लिए एजेंसी ने इंकार कर दिया और स्वास्थ्य विभाग में उनकी नियुक्ति नहीं की गई है। अब अधिकारियों का कहना है कि ब्रीडर चेकर की नियुक्ति के लिए दूसरी एजेंसी से वार्ता चल रही है।
विज्ञापन

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगरीय क्षेत्राें में लार्वा की जांच के लिए ब्रीडर चेकर नियुक्त किए जाने थे। जिले में जुलाई से अभियान का शुभारंभ होना था। इसके लिए सभी नगरीय क्षेत्रों में लार्वा की जांच के लिए 12 चेकर नियुक्त करने थे, मगर एक महीना बीतने के बाद भी चेकर की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जिससे अभी तक लार्वा की जांच के लिए अभियान शुरु नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लार्वा चेक करने के लिए चेकर नियुक्त किए जाएंगे, इसके लिए एजेंसी से वार्ता चल रह रही है। जल्द ही ब्रीडर चेकर नियुक्त कर अभियान शुरू किया जाएगा।
- ब्रीडर चेकर के लिए एजेंसी से वार्ता चल रही थी, मगर मानव संसाधन पूरा न होने के कारण अभियान शुरू नहीं हो पाया है। अब विभाग की दूसरी एजेंसी से वार्ता चल रही है। जल्द ही ब्रीडर चेकर नियुक्त कर लार्वा की जांच के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। - डॉ सावित्री, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें