फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: राजनारायण जब चौधरी चरण सिंह के सामने लड़े चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित चौहान
विज्ञापन

बागपत। मौजूदा दौर में प्रत्याशी एक-दूसरे की छिछालेदारी करते हैं। उनके लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने से गुरेज नहीं करते। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह का विपक्षी प्रत्याशियों को लेकर ऐसा व्यवहार रहता था जो उनकी राजनीति में एक अलग छवि दिखाता है।
इसका सबसे बड़ा उदाहरण बागपत लोकसभा सीट पर वर्ष 1984 का चुनाव था। रायबरेली में वर्ष 1977 के लोकसभा चुनाव में इंदिरा गांधी को हराने वाले राजनारायण बागपत में चौधरी चरण सिंह को चुनौती देने के लिए चुनाव लडऩे पहुंच गए थे। चरण सिंह के सियासी गढ़ में चुनौती देना उस समय बड़ी बात थी। मगर राजनारायण ने चौधरी चरण सिंह के सामने पर्चा दाखिल कर दिया। राजनारायण नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे तो लौटते हुए सामने से चौधरी चरण सिंह आ रहे थे। उनको देखते ही वह नतमस्तक हो गए। उनका हाथ पकडक़र अपने सिर पर रख लिया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह से कहा कि मुझे चुनाव में जीत का आशीर्वाद दीजिए। चौधरी चरण सिंह ने तुरंत उनको जीत का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

राजनारायण के साथ बदसलूकी नहीं करने की करते थे अपील
राजनारायण देर रात तक चुनावी सभाएं करते थे। चौधरी चरण सिंह को बागपत में ऐसा करना थोड़ा खटकता था। उनको डर था कि किसी गांव में उनके साथ बदसलूकी न हो जाए। इसलिए ही चौधरी चरण सिंह अपनी हर सभा में यह अपील जरूर करते थे कि राजनारायण के साथ कोई बदसलूकी नहीं हो।
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर रहे थे राजनारायण
चौधरी चरण सिंह लोकदल के टिकट पर 53 फीसदी वोट पाकर विजयी रहे, जबकि कांग्रेस के महेश चंद्र उपविजेता रहे। राज नारायण तीसरे स्थान पर चले गए और जमानत जब्त करवा बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें