गंज दारानगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान जनपद बिजनौर इकाई गंज की ओर से मातृ दिवस के अवसर पर कवि सम्मेलन अतिथि अग्रवाल धर्मशाला में किया गया l कवि अशोक निर्दोष ने कहा कि जब दवा काम नहीं आती तो मां की दुआ काम आती है। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह रंजन ने मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज भारद्वाज व संचालन प्रसिद्ध कवि प्रदीप डीजे ने किया l
कार्यक्रम में बाहर से आए कवियों व अतिथियों का स्वागत किया गया l अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मां का ऋण हम जिंदगी भर नहीं उतार सकते, हमें अपने माता-पिता की सेवा सच्चे मन से करनी चाहिए। नजीबाबाद के प्रसिद्ध कवि प्रदीप डीजे ने कहा कि घर में रहकर घर से बेघर मत होना, गलियां हो तुम रोड समुंदर मत होना । कार्यक्रम के अंत में बाहर से आए कवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज कुमार गोयल जिला अध्यक्ष (व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान) विकास अग्रवाल कवि, रमेश राज हंस कवि, संजीव अग्रवाल (जिला महामंत्री व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान), वरिष्ठ पत्रकार पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।