बागपत में टेलीफोन की बीएसएनएल लाइन ठीक रामबीर सिंह
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोरोना संक्रमण काल में संकट के सिपाही लोगों की उम्मीद बन गए हैं। बीएसएनएल के फोन मैकेनिकल विभाग के रामवीर रोज लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। लोग घरों में हैं, ब्रॉडबैंड या फोनलाइन खराब होते ही उन्हें कॉल की जाती है। कलक्ट्रेट से लेकर नगर के संवेदनशील इलाकों में वह पहुंच रहे हैं। साइकिल पर रोज निकलते हैं। शहर के देशराज मोहल्ला निवासी रामबीर बताते हैं कि वह पिछले 22 साल से नौकरी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के समय उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। लोग घरों में है और इंटरनेट खराब होने की स्थिति में तुरंत ही कॉल शुरू हो जाती है। उनकी जिम्मेदारी है कि लोगों तक बेहतर सेवा पहुंचती रहे, ताकि उपभोक्ता भी खुश और स्वस्थ रहें। संकट की इस घड़ी में लोगों को कुछ राहत देकर वह खुश हैं।
---------------