फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होती है एफआईआर? का जवाब नहीं दे सके छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिमालयन कॉलेज ऑफ एजूकेशन मेें मंगलवार को एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जेवीआई कॉलेज सहारनपुर से डॉ. पीएस पंवार व एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर से डॉ. प्रीति परीक्षक के रूप में हिमालयन कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पहुंचे। सुबह दस बजे से साक्षात्कार शुरू हुआ। परीक्षकाें ने विद्यार्थियों से कोर्ट की अवमानना क्या होती है, याचिका कैसे दायर होती, एफआईआर का क्या मतलब होता है, न्यायाधीश किसे कहते है आदि सवाल पूछे, जिनमें कुछ बच्चें उलझ कर रह गए। कई विद्यार्थियों ने सही जवाब दिएं। कॉलेज के प्रबंधक विपिन राणा ने बताया कि 64 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि आठ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस अवसर पर सचिन शर्मा, कुलदीप तोमर, मनीष गोयल, प्रीति बालियान, हीरा मलिक, सनी तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें