12:41 PM, 09-Feb-2025
बरनावा आश्रम पहुंचा राम रहीम का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला
Baghpat: सिरसा से बरनावा आश्रम पहुंचा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम
रोहतक की सुनारिया जेल से 30 दिन की पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख राम रहीम शनिवार को सिरसा से बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा। वह पैरोल की शेष अवधि में यहीं पर रहेगा। रामरहीम के आने के बाद बरनावा आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख दिल्ली चुनाव से पहले 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल लेकर सिरसा के आश्रम में पहुंच गया था। उसे न्यायालय ने सिरसा आश्रम में दस दिन और अन्य बीस दिन बरनावा आश्रम में रहने की अनुमति दी थी। सिरसा के आश्रम में रहने की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई।
इसके बाद शनिवार को हरियाणा पुलिस सिरसा आश्रम से रामरहीम को लेकर बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई। इसके बाद बागपत पुलिस प्रशासन की टीम राम रहीम के काफिले को लेकर शाम करीब छह बजे बरनावा आश्रम पहुंची। डेरा प्रमुख के साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। राम रहीम के आश्रम पहुंचते ही मुख्य द्वार बंद कर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। इससे पहले राम रहीम आठ बार पैरोल लेकर बरनावा आश्रम में आ चुका है।