फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाऊन के चलते शराब माफिया डोर टू डोर अवैध शराब की बिक्री कर जमकर काट रहे है चांदी।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अहिरान में शराब की सप्लाई करने वाली एक कार, उसमें लदी शराब की दो दर्जन से अधिक बोतलें और एक बाइक बरामद की। रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली मोहल्ला अहिरान में तीन चार शराब तस्कर कार व बाइक पर डोर टू डोर अवैध शराब की मुंह मांगे दामों में बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर शराब माफिया कार व बाइक छोड़कर फरार हो गए। जिसे पुुलिस ने कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि कार से दो दर्जन से अधिक अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें