संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। सहारनपुर में हुई प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
डौलचा गांव की रॉयल शूटिंग एकेडमी के कोच संदीप यादव ने बताया कि देवबंद में 18 से 23 मई तक पांच दिवसीय प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें यूथ वर्ग की दस मीटर एयर पिस्टल में दीपिका यादव और सब यूथ वर्ग की दस मीटर एयर पिस्टल में अविश यादव ने कांस्य पदक जीता। बुधवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नितिन शर्मा, बबली यादव, योगेंद्र यादव, किरनपाल यादव, हरीश यादव मौजूद रहे।