फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल इंडिया प्रतियोगिता जीतने वाली टीम का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। मुजफ्फरनगर के गांव सोहटा में दो दिवसीय ऑल इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी की नैन स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने भी प्रतिभाग किया। एनआईएस कोच पवन नैन ने बताया कि टीम की खिलाड़ी शीतल, काजल, गुड्डन, स्वाति, अंजू, शिखा, नीशू, खुशी, स्वाति ने फाइनल मुकाबले में मुजफ्फरनगर की टीम को 33-19 के बडे़ अंतर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को गांव वापस लौटने पर परिजनों, ग्रामीणों ने टीम का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सतेंद्र नैन, ग्राम प्रधान संजीव कुमार, महक सिंह, दिनेश नैन, राजीव, राजकुमार, लोकेश कुमार, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें