बिनौली। श्री अहिंसा बाल समिति की ओर से सरधना के श्री पद्म प्रभु अतिशय दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से बड़ागांव जा रही 13वीं राष्ट्रीय धर्म पद यात्रा का बरनावा और बिनौली गांव में स्वागत किया।
पद यात्रा के संयोजक प्रेरित जैन ने बताया कि बड़ा गांव स्थित जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। पदयात्रा बुधवार को जैसे ही मेरठ-बड़ौत मार्ग पर स्थित ज्ञान सागर गुरुकुल में पहुंची तो देवेंद्र जैन, निर्मल जैन, राकेश जैन, चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, विकास उर्फ विक्की जैन आदि समाज के लोगों ने आरती उतारी। बिनौली में सत्यप्रकाश गोयल, श्रवण जैन, जिवेंद्र जैन, रविंद्र जैन, कमल जैन, अनुभव जैन, आशीष ने स्वागत किया।