फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार खत्म, अब साप्ताहिक बंदी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। त्योहार खत्म होने पर सहायक श्रमायुक्त ने साप्ताहिक बंदी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बाजार में दुकानों पर 14 साल से कम आयु के बच्चों और 18 वर्ष आयु से कम आयु के किशोरों से श्रम कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सहायक श्रमायुक्त विनीता सिंह ने बताया कि त्योहार होने के कारण जिले में साप्ताहिक बंदी पर छूट दी गई थी। अब त्योहार खत्म होने पर फिर से साप्ताहिक बंदी लागू करने के निदेश दिए हैं। इनका पालन न करने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त दुकानों पर 14 वर्ष से कम आयु के बालक और 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों से कार्य नहीं कराने के भी निर्देश दिए हैं। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि साप्ताहिक बंदी का पालन न करने और दुकानों पर 18 वर्ष से कम आयु के किशोरों से कार्य कराने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक साधारण सभा दो को
बागपत। द बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल्स के प्रधान प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि दो डीएम की अध्यक्षता में अक्तूबर को चीनी मिल समिति की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें