फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों आवश्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। श्री बलराम दादू महाविद्यालय गवाली खेड़ा एवं आर्य समाज तेड़ा के सहयोग से आर्य वीर दल योग एवं प्रशिक्षण शिविर में पांचवें दिन छात्रों को धर्म के लक्षण बताए गए। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को सभा की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। आचार्य हरि सिंह ने छात्रों को ब्रह्मा यज्ञ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें सुबह और शाम दोनों समय संध्या करनी चाहिए, इससे हम परमात्मा की शरण में जा सकते हैं। इससे बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी आचार्य कृष्ण पाल जी ने छात्रों को व्यायाम एवं स्वस्थ प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर मास्टर देवेंद्र कुमार, गिरवर सिंह, पंकज, साधु राम लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें