खेकड़ा। कस्बे के गुरूकुल विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को फायर विभाग के कर्मियों ने पहुंचकर छात्र- छात्राओं, शिक्षकों को आग लगने पर बचाव के तरीके बताए। बताया कि रसोई में यदि खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग जाए तो ऐसे में घबराए नहीं। सबसे पहले रेगुलेटर बंद करे।
इसके बाद गीली बोरी या बड़ा कपड़ा पानी में भिगोकर सिलिंडर के ऊपर डाल दें। इसके अलावा बालू रेत डालकर भी आग बुझाई जा सकती है। टीम ने छात्र- छात्राओं और शिक्षकों को सिलिंडर में आग लगाकर उसे बुझाकर भी दिखाया। साथ ही भूकम्प, बाढ़ आदि की स्थिति से निपटने की भी जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल, उप प्रधानाचार्या राखी झा, फायर स्टेशन प्रभारी विश्वास मलिक, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।