खेकड़ा में ग्राम फखरपुर जाने वाले मार्ग पर हुए जलभराव से गुजरते बाइक सवार
- फोटो : KAHKRA
खेकड़ा। फखरपुर मार्ग पर जलभराव को लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए एसडीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
खेकड़ा से ग्राम फखरपुर जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में पहुंच चुका है। बारिश के दौरान फखरपुर मार्ग पर जलभराव हो गया था। मार्ग पर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की हैं। इस दौरान जितेंद्र धामा, कृष्ण कुमार, अरुण शर्मा, संदीप कुमार, सुधीर धामा, मुकेश कुमार, टीटू, प्रदीप, मोहित, विनय आदि मौजूद रहे।