फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तालाब की सफाई न होने से गलियों में हुआ जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। कासिमपुर खेड़ी गांव में मुख्य रास्ते पर तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तालाब की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जलभराव और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गांव के सुनील, रहीम, राजकुमार और जितेंद्र ने समस्या का समाधान कराने की मांग की। गंदगी के कारण घर के अंदर भी बदबू आ रही है। गांव के पानी की निकासी के लिए एक नाला का निर्माण होना जरूरी है। ग्राम प्रधान भुपेंद्र सिंह का कहना है कि गांव के तालाबों की सफाई के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। ग्राम पंचायत की ओर से समय-समय पर तालाब का पानी पंपिंग सेट से निकलवाया जाता है। संवाद
घर में घुसा तालाब का पानी, मकान में आई दरारें
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से मतानतनगर गांव में तालाब का पानी घरों में घुसने लगा है। घरों में पानी भरने से गांव के श्रवण के मकान में दरारें आ गई है। वह परिवार के साथ पड़ोसी के घर में रहने के लिए मजबूर है। उसने प्रशासन से तालाब के पानी की निकासी और मकान को ठीक कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें