फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तालाब पर अतिक्रमण और सफाई न होने से रास्तों में जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मतानतनगर गांव के तालाब की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। घरों से निकलने वाला दूषित पानी रास्तों में भरा हुआ है। जिससे लोगों को रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से तालाब की सफाई कराने की मांग की चुकी है, मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। तालाब पर अतिक्रमण और सफाई न होने के कारण गांव के पानी की निकासी नहीं हो रही है। रास्ते में जगह-जगह कीचड़ और जलभराव होने के कारण लोगों का रास्तों से निकलना मुश्किल है। गंदगी के कारण गांव में मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। जिससे गांव में संक्रमण होने की खतरा है।
- तालाब की सफाई न होने से रास्ते में जलभराव और गंदगी है। पानी की निकासी न होने से कारण रास्तों में घरों से निकलने वाला दूषित पानी भरा रहता है। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। -जयपाल
विज्ञापन

- रास्तों में जलभराव और गंदगी के कारण गांव में मच्छरों की तादाद बढ़ रही है। जिससे संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। -श्रवण कुमार
वर्जन
गांव के तालाब पर कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। अधिकारियों से तालाब की पैमाइश की मांग की है। पैमाइश होने पर तालाब की सफाई कराई जाएगी। -सूबेदार जयकुमार, ग्राम प्रधान
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें