फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: यमुना में बढ़ा जलस्तर, 1500 बीघा फसल डूबी, टांडा में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच गया है। जिससे यमुना खादर में करीब 1500 बीघा में सब्जी और चारे की फसल डूब गई है तो पानी टांडा गांव में पहुंच गया। जिससे कई परिवार मकान खाली करके सचिवालय व अन्य परिजनों के यहां पहुंच गए। पक्का घाट पर लोगों को जाने से रोक दिया गया और वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ने से यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। वहां से मंगलवार सुबह भी तीन लाख 20 हजार क्यूसेक पानी बहता रहा। जिससे बागपत में यमुना खतरे के निशान 209 मीटर से डेढ़ मीटर ऊपर बहती रही। इससे यमुना खादर व आसपास के खेतों में उगाई गई घीया, तोरई, सीताफल के साथ ही ज्वार व बाजरा की फसल डूब गई। किसानों के अनुसार करीब 1500 बीघा सब्जी व चारे की फसल डूब गई है।
टांडा गांव में घुसा पानी, कई परिवार अन्य जगह गए
टांडा गांव में यमुना के पास के मकानों तक पानी पहुंच गया है, जिससे उनको मकान से सामान लेकर सचिवालय व अपने परिजनों के मकानों में जाना पड़ा। ग्राम प्रधान नवाजिश ने बताया कि सलीम अंसारी, तौफीक अंसारी, इलियास, महफूज, रवन्नक, शौकीन के परिवार ने मकान खाली कर दिया।
विज्ञापन

पक्का घाट पर लोगों के जाने पर रोक, पुलिस तैनात
यमुना में जलस्तर बढ़ने से यमुना पक्का घाट की सभी सीढ़ियां डूब गई। वहां लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है और वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
हिंडन व कृष्णा नदियों का बढ़ा जलस्तर
दोघट। यमुना के साथ ही हिंडन व कृष्णा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। कृष्णा नदी किनारे बसे गांव हिम्मतपुर सूजती, भगवानपुर नांगल, इदरीशपुर, बामनौली, रंछाड़, रहतना व हिंडन नदी किनारे बसे झूंडपुर, पट्टी बंजारन, मिलाना, खपराना गांव में खतरा मंडराने लगा है। झूंडपुर, रहतना, बामनौली, गांव में किसान नदियों को पार कर खेतों में जाते है। नदियों में जल स्तर बढ़ने से किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।
डीएम और एसपी ने यमुना किनारे व कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने टांडा गांव में यमुना नदी के किनारे पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सभी से कहा कि वह अलर्ट रहे और नदी के आसपास बच्चे न जाए। उनके अनुसार सभी बाढ़ चौकियों के माध्यम से नियंत्रण निगरानी रखी जा रही। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम नंबर 9412752348 के अलावा अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज के मोबाइल नंबर 8005467557 पर बाढ़ संबंधित बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सूचना दे सकते हैं। कंट्रोल रूम के तार बाबू अनुपस्थित मिलने और कंट्रोल रूम पर कोई स्थाई नंबर नहीं होने पर अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें