बड़ौत। बावली रोड निवासी कल्लू उर्फ सत्यवीर हत्याकांड के मामले में कोर्ट से आरोपियों के एनबीडब्ल्यू वारंट जारी होने के बावजूद कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2014 में कल्लू उर्फ सत्यवीर की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में 20 करोड़ की संपत्ति के लिए अश्वनी लांगडा निवासी एलम जनपद शामली और उसके साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक की मां बोहती ने बताया कि हाल में कोर्ट ने हत्यारोपियों का एनबीडब्ल्यू वारंट जारी कर दिया है, लेकिन कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अभी भी हत्यारोपी समझौते का दबाव बना रहे है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।