फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स जमा न करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
बस व ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता करते एआरटीओ एनसी शर्मा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। वाहनों का टैक्स जमा कराने के लिए शनिवार को एआरटीओ एनसी शर्मा ने कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में बस यूनियन, ट्रक यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन व ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन वाहन स्वामियों ने अभी तक टैक्स जमा नहीं कराया है, वे वाहन का टैक्स जमा कर पेनल्टी में छूट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने टैक्स जमा न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि 26 सितंबर तक एक हजार रुपये जमा कर टैक्स में छूट लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक में बस यूनियन के सचिव हिम्मत सिंह, प्रमोद त्यागी जनरल सचिव, राजपाल सिंह ट्रक यूनियन, चौधरी नीरज कुमार अध्यक्ष मेरठ-बागपत-छपरौली बस यूनियन, संजय कुमार ऑटो रिक्शा यूनियन, सुभाष पांचाल ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष, ई-रिक्शा चालक मान सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें