फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने रास्ता भटके बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। रास्ता भटककर घर से 12 किमी दूर पहुंचे दो बच्चों को पुलिस ने शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्राम किरठल निवासी नरेंद्र रोडवेज की अनुबंधित बस पर चालक है। उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी शुक्रवार को घर से बाहर किसी काम से गई थी। इसी दौरान उनकी पांच वर्षीय पुत्री निशि अपने दो वर्षीय भाई सन्नी के साथ खेलते हुए जंगल में पहुंच गई और अपने घर का रास्ता भूल गई। दोनों बच्चे घर से करीब 12 किलोमीटर दूर किशनपुर बराल बस स्टैंड पर पहुंच गए। बच्चों को रोता देख पुलिस उन्हें रमाला थाने ले आई। पुलिस ने रात में दोनों बच्चों को देखरेख के लिए गांगनौली गांव के बिट्टू के सुपुर्द कर दिया। वहीं, बच्चों के परिजन की तलाश शुरू की गई। इसके लिए लोगों से संपर्क किया और गांव में एलान कराया गया। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली। पता चला कि बच्चे किरठल गांव से लापता हैं। रात करीब दस बजे महिला लक्ष्मी देवी अपने बच्चों को लेने के लिए थाने पहुंची। पुलिस ने बच्चों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें